करेंट अफेयर्स – अप्रैल 2023

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय ने अनुसन्धान, शिक्षा तथा टेक्नोलॉजी के लिए किस IIT के साथ समझौता किया है?

IIT दिल्लीजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (JNU) तथा IIT दिल्ली ने अनुसन्धान, शिक्षा तथा तकनीक विकास में सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय तथा IIT दिल्ली विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन तथा सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा व अनुसधान के लिए सहयोग करेंगे।

Month:

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?

26 सितम्बर26 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय द्वारा परमाणु हथियार निशस्त्रीकरण के प्रति वचनबद्धता को दर्शाना है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों व नेताओं को परमाणु हथियारों के उन्मूलन के लाभ से अवगत करवाना है।

Month:

किस भारतीय संगठन को महात्मा गाँधी की 30 अनएडिटेड रील प्राप्त हुई हैं?

NFAI नेशनल फिल्म आर्काइव्ज ऑफ़ इंडिया (NFAI) को महात्मा गाँधी की 30 अनएडिटेड रील प्राप्त हुई हैं। इन रील में लगभग 6 घंटे की फुटेज है। नेशनल फिल्म आर्काइव्ज ऑफ़ इंडिया (NFAI) की स्थापना 1964 में की गयी थी, इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है।

Month:

किस देश ने स्पेस स्टेशन के लिए सबसे बड़े परिवहन स्पेसशिप को लांच किया है?

जापानजापान ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतिरक्ष स्टेशन के लिए ‘कोउनोतोरी 8’ नामक स्पेसक्राफ्ट लांच किया है, इसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के अन्तरिक्षयात्रियों के लिए 5.3 टन की आपूर्ति सामग्री भेजी गयी है।

Month:

‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

राहुल अगरवाल ‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक को राहुल अगरवाल तथा भारती एस. प्रधान  द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी की बाल्यकाल से प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा का वर्णन किया गया है।

Month:

Advertisement