वैश्विक राजनयिक सूचकांक 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

12वां हाल ही में सिडनी बेस्ड लोवी इंस्टिट्यूट ने वैश्विक राजनयिक सूचकांक 2019 जारी किया। इस सूचकांक में 61 देशों का मूल्यांकन किया गया है। 61 देशों की सूची में भारत को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। 2019 में भारत के 123 दूतावास व उच्चायुक्त तथा 54 वाणिज्यिक दूतावास हैं। 2017 में भारत की 120

किस IIT ने गाँधीपीडिया का निर्माण करने का निर्णय लिया है?

IIT खड़गपुर IIT खड़गपुर तथा IIT गांधीनगर ने राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के साथ मिलकर गाँधीपीडिया का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इस ऑनलाइन रिपॉजिटरी में गाँधी की किताबों, पत्रों तथा भाषणों का संग्रह होगा।

किस राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर आउटडोर जिम की स्थापना करने का निर्णय लिया है?

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में सार्वजनिक स्थानों पर आउटडोर जिम की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इस पहल को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लांच किया गया है।

किस राज्य ने तमिलनाडु के सूक्ष्म कम्पोस्टिंग केंद्र के मॉडल का अनुकरण करने का निर्णय लिया है?

ओडिशा ‘स्वच्छ ओडिशा सुस्था ओडिशा’ अभियान के तहत ओडिशा सरकार ने तमिलनाडु के सूक्ष्म कम्पोस्टिंग केंद्र के मॉडल का अनुकरण करने का निर्णय लिया है।  

किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में वैश्विक जलवायु तथा पर्यावरण आपातकाल घोषित किया?

यूरोपीय संघ यूरोपीय संघ ने हाल ही में जलवायु तथा पर्यावरण आपातकाल घोषित किया। इससे पहले यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड ने भी जलवायु आपातकाल घोषित किया था।