राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?

26 नवम्बर देश में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। यह दिवस वर्घीस कुरियन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। वर्घीस कुरियन को भारत में श्वेत क्रान्ति का जन्मदाता माना जाता है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने किस जिले में प्रथम गिद्ध संरक्षण केंद्र की स्थापना करने का निर्णय लिया है?

महाराजगंजगिद्ध की जनसँख्या के संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने महाराजगंज में प्रथम गिद्ध संरक्षण केंद्र की स्थापना करने का निर्णय लिया है

NAAC से A+ ग्रेड हासिल करने वाला मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय कौन सा है?

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर बेस्ड देवी अहिल्या विश्वविद्यालय NAAC से A+ ग्रेड हासिल करने वाला मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1964 में की गयी थी।

केंद्र सरकार ने किन दो केंद्र शासित पदेशों का विलय करने का फैसला किया है?

दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दिऊ भारत सरकार दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दिऊ केंद्र शासित प्रदेशों का विलय करने जा रही है,इसके लिए 29 नवम्बर, 2019 को लोकसभा में विधेयक प्रस्तुत किया जायेगा।

किस राज्य कैबिनेट ने प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक दिव्यांग सदस्य को मनोनीत करने के लिए मंज़ूरी दी है?

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक दिव्यांग सदस्य को मनोनीत करने के लिए मंज़ूरी दी है। इसके अलावा राज्य कैबिनेट ने पंचायत के चुनाव लड़ने के लिए शिक्षा योग्यता को समाप्त करने का फैसला किया है।