‘मिलन 2020’ का आयोजन किस सशस्त्र बल द्वारा किया जायेगा?

भारतीय नौसेनाभारतीय नौसेना मार्च, 2020 में ‘मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। ‘मिलन’ का पूर्ण स्वरुप  ‘Multilateral Naval Exercise’ है। इसमें बड़ी संख्या में युद्ध पोत तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे

भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों के लिए किस राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 14400 जारी की है?

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14400 जारी की है। इस हेल्पलाइन नंबर पर लोग सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की गतिविधियों की शिकायत कर सकते हैं।

70वां संविधान दिवस कब मनाया गया?

26 नवम्बरभारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था। इसका उद्देश्य संविधान के बारे जागरूकता फैलाना है। 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था, तत्पश्चात 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया।

महिलाओं के विरुद्ध हिंसा समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

25 नवम्बर 25 नवम्बर को प्रतिवर्ष महिलाओं के विरुद्ध हिंसा समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध होने वाले हिंसा को समाप्त करना तथा इसके बारे में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष की थीम “Orange the World: Generation Equality Stands Against Rape” है।

‘फाइंडिंग द गैप्स’ पुस्तक के लेखक साइमन टॉफेल किस देश से हैं?

ऑस्ट्रेलिया “Finding The  Gaps: Transferable Skills to Be the Best You Can Be” पुस्तक की रचना साइमन टॉफेल नामक ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने की है। इस पुस्तक में उन्होंने अपने कौशल से सम्बंधित अनुभव साझा किया है।