किस केन्द्रीय मंत्रालय ने भारतीय पोषण कृषि कोष लांच किया है?

महिला व बाल विकास मंत्रालय केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय पोषण कृषि कोष लांच किया है। यह देश के 128 कृषि-जलवायु क्षेत्रों की फसलों के लिए भंडार के रूप में कार्य करेगा, इसका उद्देश्य देश में पोषण के स्तर को बेहतर बनाना है।

IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

59 IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत 59वें स्थान पर है, भारत इस बार 6 अंक नीचे फिसला है। इसमें कुल 63 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है। इस रैंकिंग को हाल ही में स्विट्ज़रलैंड के IMD बिज़नेस स्कूल ने जारी किया।

किस राज्य सरकार ने विदेश सहयोग विभाग का निर्माण करने का निर्णय लिया है?

हरियाणा हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य निवेश, रोज़गार, शिक्षा, कौशल विकास के क्षेत्र में विदेशी सहयोग का प्रबंधन करना है।

राष्ट्रीय एग्रो-केमिकल कांग्रेस का आयोजन किस शहर में किया गया

नई दिल्ली नई दिल्ली में प्रथम राष्ट्रीय एग्रो-केमिकल कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय कांग्रेस में रासायनिक कीटनाशकों की भूमिका पर चर्चा की गयी।

किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना लांच की  है?

दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना लांच की है, इसका उद्देश्य सफाई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।