हाल ही में वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

गणित जाने-माने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हुआ, उन्हें भारत के आइंस्टीन के रूप में जाना जाता है। उनका निधन 14 नवम्बर को हुआ। उनका जन्म बिहार में हुआ था। वे पिछले 35 वर्षों से स्किज़ोफ्रेनिया से पीड़ित थे।

किस राज्य सरकार ने ‘नाडू-नेडू’ कार्यक्रम लांच किया?

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में ‘नाडू-नेडू’ कार्यक्रम लांच किया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करना है तथा इन्हें प्रतिस्पर्धी संस्थानों के रूप में परिवर्तित करना है।

ग्लोबल ब्राइबरी रिस्क इंडेक्स 2019 में भारत का रैंक कौन सा है?

78 ग्लोबल ब्राइबरी रिस्क इंडेक्स 2019 में भारत को 178 देशों की सूची में 78वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक को ट्रेस ब्राइबरी रिस्क मैट्रिक्स द्वारा जारी किया गया है। इस सूचकांक में रिश्वतखोरी पर देशों का मूल्यांकन किया गया है।

2019 अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन हिमाचल प्रदेश के किस जिले में किया जा रहा है?

शिमला चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन शिमला जिले के रामपुर में किया जा रहा है। यह मेला लगभग 400 वर्ष पुराना है।

किस भारतीय ने ब्रिक्स इनोवेटर प्राइज 2019 जीता?

रवि प्रकाश भारत के रवि प्रकाश ने ब्रिक्स-यंग इनोवेटर प्राइज अपने नाम कर लिया गया। इस पुरस्कार के विजेता को 25,000 डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। उन्हें यह पुरस्कार छोटे तथा सस्ते ‘मिल्क चिल्लिंग यूनिट’ के अविष्कार के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। यह छोटे व सीमान्त दुग्ध किसानों के लिए बेहद उपयोगी