शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नाह्यान को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है?

संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात सर्वोच्च परिषद् ने शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नाह्यान को चौथी बार संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। उन्हें पहली बार 3 नवम्बर, 2004 को राष्ट्रपति चुना गया था।

ReSAREX – 19 अभ्यास का आयोजन किस भारतीय बल द्वारा किया गया?

भारतीय तटरक्षक बल भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा के तट पर ‘Regional Level Search and Rescue Workshop and Exercise 2019 : ReSAREX- 19’ का आयोजन किया। इस दो दिवसीय इवेंट में तटरक्षक बल की कुशलता और तैयारी को परखा गया। इस अभ्यास में तटरक्षक बल की ओर से डोर्निएर एयरक्राफ्ट, 5 ICG पोत तथा चेतक

नबनीता देव सेन का हाल ही में निधन हुआ, वे किस भाषा की कवियित्री थीं?

बंगाली हाल ही में कलकत्ता में 81 वर्षीय कवियित्री नबनीता देव सेना का निधन हुआ। उन्होंने कवियित्री के साथ-साथ उपन्यासकार तथा स्तंभकार भी थीं। उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय तथा अमेरिका के कोलोराडो कॉलेज में अध्यापिका के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1958 में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन से विवाह किया था।

भारत के नए राजनीतिक मानचित्र में कालापानी क्षेत्र को शामिल किये जाने का किस देश ने विरोध किया है?

नेपाल उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जिले के निकट कालापानी को भारतीय मानचित्र में दिखाए जाने का नेपाल ने विरोध किया है। नेपाल कालापानी पर अपना दावा करता है। गौरतलब है कि 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इस स्थान पर भारत की ITBP का नियंत्रण है।

100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन हैं?

रोहित शर्मा भारत के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध खेले गये दूसरे टी-20 मैच में अपने करियर के 100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच पूरे किये। सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने की सूची में पाकिस्तान के शोएब मलिक पहले स्थान पर हैं,