किस देश ने इस्लामिस्ट संगठन ‘अल्लार दोल’ पर प्रतिबन्ध लगाया है?

बांग्लादेश बांग्लादेश सरकार ने इस्लामिक संगठन ‘अल्लार दोल’ पर प्रतिबन्ध लगाया है। यह प्रतिबन्ध सार्वजनिक सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए लगाया गया है। गौरतलब है कि यह बांग्लादेश में उग्रवाद के लिए प्रतिबंधित किया जाने वाला 9वां इस्लामिक संगठन है।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘दनाकिल डिप्रेशन’ किस देश से सम्बंधित है?

इथियोपिया दनाकिल डिप्रेशन विश्व के सबसे गर्म तथा निम्नतम स्थानों में से एक है। हाल ही में ‘नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार दनाकिल में सक्रिय तथा प्राकृतिक जीवन संभव नहीं है। यहाँ पर मैग्नीशियम, निम्न pH तथा नमक की  अधिक उपस्थिति है।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

5 नवम्बर 5 नवम्बर को प्रतिवर्ष विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य विश्व भर में सुनामी के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का तीसरा संस्करण है, इस दिवस की स्थापना 2015 में की गयी थी। इसके द्वारा विश्व भर में सुनामी के खतरे के

CARAT-2019 का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जा रहा है?

अमेरिका और बांग्लादेश अमेरिका और बांग्लादेश के बीच Cooperation Afloat Readiness and Training (CARAT) – 2019 नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन बांग्लादेश के चटगाँव में किया जा रहा है। यह बांग्लादेश और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच आयोजित किया जाने वाले वार्षिक अभ्यास है। पहली बार इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 2011 में किया गया

अंतर्राष्ट्रीय मृदा तथा जलवायु के लिए जल संसाधन प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मृदा तथा जलवायु के लिए जल संसाधन प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 6 नवम्बर, 2019 को हुई। इस पांच दिवसीय इवेंट में मृदा तथा जल संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।