5वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव की थीम किया है?

RISEN इंडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 नवम्बर को 5वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव का उद्घाटन किया।  इस उत्सव की थीम RISEN इंडिया – Research, Innovation and Science Empowering the Nation है। इस चार दिवसीय उत्सव का उद्देश जन मानस में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।

राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव 2019 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

नई दिल्ली नई दिल्ली में 16 नवम्बर, 2019 से 15 दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव 2019 का आयोजन किया जायेगा। इसमें देश भर के राज्यों के 1000 से अधिक जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे।

किस भारतीय फुटबॉल क्लब की डाक्यूमेंट्री ने ‘सिंगल डाक्यूमेंट्री’ श्रेणी में ‘BAFTA Scotland’ Awards 2019’ जीता?

रियल कश्मीर रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब की डाक्यूमेंट्री ने सिंगल डाक्यूमेंट्री’ श्रेणी में ‘BAFTA Scotland’ Awards 2019’ जीता। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब आई-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेता है।

अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पूजा गहलोत किस भारवर्ग में हिस्सा लेती हैं?

53 किलोग्राम पूजा गहलोत ने अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 53 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के लिए दूसरा रजत पदक जीता। भारत के लिए पहल रजत पदक रविंदर ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में जीता था।

साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019 किसने जीता?

माधुरी विजय 27 वर्षीय माधुरी विजय ने साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019 जीता है, उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास ‘द फार फील्ड’ के लिए प्रदान किया गया है। इससे पहले उन्हें  हेन्फील्ड प्राइज तथा पुशकार्ट प्राइज भी प्रदान किया जा चुका है।