इंस्टिट्यूट ऑफ़ इकनोमिक स्टडीज द्वारा उद्योग रत्न अवार्ड 2019 किसे  प्रदान किया गया?

ठाकुर अनूप सिंह मार्ग ERP के सीएमडी ठाकुर अनूप सिंह को इंस्टिट्यूट ऑफ़ इकनोमिक स्टडीज द्वारा उद्योग रत्न अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान टेक्नोलॉजी द्वारा MSME के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किये गये कार्य के लिए दिया गया।

2019 सखारोव पुरस्कार किसने जीता?

इल्हाम तोहती यूरोपीय संघ संसद ने जेल में बंद उइगर बुद्धिजीवी इल्हाम तोहती को मानवाधिकार के लिए सखारोव पुरस्कार प्रदान किया गया। इल्हाम तोहती को अलगाववाद के आरोप में चीन में आजीवन कारावास की सज़ा दी गयी है। यूरोपीय संसद के प्रमुख डेविड सास्सोली ने इस पुरस्कार की घोषणा की, साथ ही उन्होंने चीन से

थोतलाकोंडा बौद्ध मठ किस राज्य में स्थित है?

आंध्र प्रदेश पिछले दिनों भारी वर्षा के कारण थोतलाकोंडा बौद्ध मठ को काफी नुकसान पहुंचा है। इस स्थल में स्तूप, चैत्य गृह तथा विहार हैं। इस स्थान से ही श्रीलंका, इंडोनेशिया, कंबोडिया इत्यादि देशों में बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ।

के.आर. वाधवाने का हाल ही में निधन हुआ, वे किस क्षेत्र के साथ जुड़े हुए थे?

खेल के.आर. वाधवाने एक खेल पत्रकार थे। हाल ही में उनका निधन दिल्ली में हुआ। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस अखबार में काफी समय तक कार्य किया। बाद में उन्होंने फ्रीलांस लेखक के रूप में भी काफी कार्य किया।   

किस राज्य सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लांच की है?

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लांच की है। इसका उद्देश्य बालिकाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर प्रत्येक परिवार को 15,000 रुपये प्रदान किये जायेंगे। सरकार इस धनराशी को कई चरणों में लाभार्थी के खाते में भेजेगी, यह राशि