किस केन्द्रीय मंत्रालय ने ‘गंगा आमंत्रण अभियान’ लांच किया है?

जल शक्ति मंत्रालय केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने हाल ही में गंगा आमंत्रण अभियान’ लांच किया है। यह ओपन वाटर राफ्टिंग तथा कायाकिंग अभियान है। यह देवप्रयाग से शुरू होगा तथा गंगा सागर में समाप्त होगा। इस दौरान 2500 किलोमीटर की दूरी कवर की जायेगी। इसके द्वारा नदी पुनर्जीवन तथा जल संरक्षण का सन्देश दिया

किस मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इनोवेटिव लर्निंग प्रोग्राम लांच किया है?

मानव संसाधन विकास मंत्रालय केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इसरो से ध्रुव, प्रधानमंत्री इनोवेटिव लर्निंग प्रोग्राम  (PMLIP) को लांच करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनकी पूर्ण क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है तथा समाज में उनका योगदान सुनिश्चित करना है।

हाल ही मछुआरों को सैटेलाइट बेस्ड एडवाइजरी सर्विस प्रदान करने के लिए कौन सी डिवाइस लांच की गयी है?

जैमिनी भारत सरकार ने जैमिनी नामक डिवाइस लांच की है, इसके द्वारा आपदा चेतावनी की जानकारी मिलेगी। इस डिवाइस को विशेष रूप से मछुआरों के लिए बनाया गया है, इसके द्वारा मछुआरों को तट से 10-12 किलोमीटर दूर होने पर किसी आपदा की जानकारी दी जा सकती है। जैमिनी डिवाइस का पूरा नाम Gagan Enabled

किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने ‘आइकॉन’ नामक उपग्रह लांच किया है?

रोसकॉसमॉस नासा ने वायु तथा अन्तरिक्ष की मिलाप सीमा के अध्ययन के लिए ‘आइकॉन’ नामक उपग्रह लांच किया है। यह उपग्रह रेफ्रीजिरेटर के आकार का है, यह उपग्रह आयनमंडल में वायु की विभिन्न क्रियाओं का अध्ययन करेगा।

प्रथम इंडिया इंटरनेशनल कोआपरेटिव ट्रेड फेयर का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

नई दिल्ली प्रथम इंडिया इंटरनेशनल कोआपरेटिव ट्रेड फेयर का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है, इसका आरम्भ 11 अक्टूबर, 2019 को हुआ। यह व्यापारिक मेला तीन दिन तक चलेगा। इस मेले में 36 देशों के संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें प्रदर्शनी, बैठक, सम्मेलनों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया