इटली की प्रदर्शनी में किस राज्य की जोधैया बाई बैगा की पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया जा रहा है?

मध्य प्रदेश इटली के मिलान शहर में 80 वर्षीय जनजातीय महिला जोधैया बाई बैगा की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी की जा रही है। जोधैया बाई मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के लोरहा गाँव की निवासी हैं।

जापान ओपन 2019 का खिताब किसने जीता?

नोवाक जोकोविच विश्व के नंबर एक  खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जापान ओपन का पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

विश्व व्यापार संघ द्वारा प्रथम विश्व कपास दिवस का आयोजन किस शहर में किया गया?

जिनेवा 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस को मनाया जाता है, इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (UNCTAD), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र तथा अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

किस राज्य सरकार ने HDFC बैंक के ‘प्रगति रथ’ को लांच किया?

हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वित्तीय तथा डिजिटल साक्षरता के लिए HDFC बैंक के ‘प्रगति रथ’ को रवाना किया। इसके द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में वित्तीय साक्षरता तथा डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जायेगा।