विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह 2019 की थीम क्या है?

चन्द्रमा : सितारों का द्वार विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह 2019 को 4 से 10 अक्टूबर के बीच मनाया जा रहा है, इसकी थीम ‘चन्द्रमा : सितारों का द्वार’ है। इस वर्ष चन्द्रमा पर मानव के पहले कदम की 50वीं वर्षगाँठ मनाई जा रही है।

2019-20 के लिए आरबीआई की चौथी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति स्टेटमेंट  के मुताबिक रेपो रेट कितना है?

5.15% आरबीआई ने रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) में 25 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है। यह निर्णय आरबीआई की चौथी द्विमासिक नीति समीक्षा के दौरान लिया गया। अब रेपो रेट 5.15% पर पहुँच गया है, यह 2010 के बाद का निम्नतम स्तर है। रिज़र्व बैंक ने जीडीपी विकास दर के अनुमान  को 6.9% से

किस मंत्रालय ने ऑटोमेटेड रियल टाइम परफॉरमेंस स्मार्ट-बोर्ड लांच किया?

इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे डिजिटल इंडिया, आधार, डिजिटल पेमेंट्स इत्यादि की मॉनिटरिंग के लिए ऑटोमेटेड रियल टाइम परफॉरमेंस स्मार्ट-बोर्ड लांच किया है।

किस राज्य ने हाल ही में पान मसाला की कुछ एक श्रेणियों पर प्रतिबन्ध लगाया है?

राजस्थान राजस्थान सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अंतर्गत मैग्नीशियम कार्बोनेट, निकोटीन, तम्बाकू, खानिल तेल तथा स्वादयुक्त सुपारी युक्त पान मसाले पर प्रतिबन्ध की घोषणा की है। इससे पहले महाराष्ट्र और बिहार ने भी पान मसाले पर प्रतिबन्ध लगाया है।

किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की कैबिनेट ने खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक को मंज़ूरी दी?

दिल्ली दिल्ली कैबिनेट ने 3 अक्टूबर, 2019 को खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक को मंज़ूरी दी। इस विश्वविद्यालय में हॉकी, फुटबॉल तथा क्रिकेट में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन तथा डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जायेगी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 90 एकड़ भूमि पर की जायेगी।