भारतीय सेना ने कस्टमाइज्ड सर्विस के लिए किस बैंक के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारतीय सेना ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ कस्टमाइज्ड सर्विस के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत खाताधारकों को निशुल्क दुर्घटना बीमा, 15 से 50 लाख का निशुल्क हवाई यात्रा  बीमा, शुद्ध मासिक वेतन से तीन गुणा ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्रदान की जायेगी। इसका लाभ भारतीय सेना के

किस केन्द्रीय मंत्रालय ने ऑडियो ओडिगोस एप्प को लांच किया?

पर्यटन मंत्रालय केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी पर्यटन पर्व 2019 के अवसर पर देश के 12 स्थानों के लिए ‘आडियो ओडिगोस’ एप्प लांच की। इस एप्प के द्वारा पर्यटकों को उक्त स्थान के इतिहास की जानकारी प्राप्त हो सकी है। पर्यटक अपनी इच्छानुसार ऑडियो की भाषा बदल सकते हैं।

भारत के पहले तैरते हुए बास्केटबॉल कोर्ट को किस शहर के निकट शुरू किया गया है?

मुंबई भारत के पहले तैरते हुए बास्केटबॉल कोर्ट को मुंबई में बांद्रा-वोर्ली सीलिंक के निकट अरब सागर में खोला गया है। इसकी स्थापना नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) द्वारा की गयी है। NBA इंडिया गेम्स में 4-5 अक्टूबर को सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स का मुकाबला मुंबई में ही खेला जायेगा।

फिट इंडिया प्लॉग रन का आयोजन किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा किया गया है?

युवा व खेल मामले मंत्रालय जॉगिंग करते हुए प्लास्टिक तथा कचरा उठाना प्लॉगिंग कहलाता है। इस अभियान के तहत ‘स्वस्थ’ तथा ‘स्वच्छता’ दोनों कार्य हो जाते हैं। प्लॉगिंग के द्वारा लोग फिट भी रह सकते हैं और साथ में शहर को स्वच्छ भी रख सकते हैं। फिट इंडिया प्लॉग रन के फिट इंडिया मूवमेंट का

‘India and the Netherlands – Past, Present and Future’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

वेणु राजमोनी ‘India and the Netherlands – Past, Present and Future’ पुस्तक के लेखक नीदरलैंड्स में भारत के एम्बेसडर वेणु राजमोनी हैं। इस पुस्तक में भारत और नीदरलैंड्स के बीच संबंधों में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला गया है।