माई गोव इंडिया का सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

अभिषेक सिंह 1995 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह को हाल ही में MyGov India का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्हें अरविन्द गुप्ता के स्थान पर नियुक्त किया गया है। MyGov India प्लेटफार्म पर लोग सरकार के साथ जुड़ सकते हैं।

‘द आरएसएस : रोडमैप्स फॉर द 21st सेंचुरी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

सुनील अम्बेकर ‘द आरएसएस : रोडमैप्स फॉर द 21st सेंचुरी’ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा के सुनील अम्बेकर द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में देश के विभिन्न सेक्टर के बारे में आरएसएस के विज़न के बारे में बताया गया है।

किस भारतीय संगीतकार के नाम पर एक लघु ग्रह का नाम रखा गया है?

पंडित जसराज अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने हाल ही में मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच एक लघु ग्रह का नाम भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित जसराज के नाम पर रखा है। वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय संगीतकार हैं। इस ग्रह की खोज 11 नवम्बर, 2006 को हुई थी।

भारत सरकार ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर प्रथम राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण का आयोजन किया है?

यूनिसेफ केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रथम राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण का आयोजन किया किया, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूनिसेफ की सहायता ली। यह सर्वेक्षण 2016 से 2018 के बीच किया जायेगा। इस सर्वेक्षण में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी, हाइपरटेंशन, मधुमेह, कोलेस्ट्रोल, किडनी इत्यादि की जानकारी प्राप्त की गयी। 5 से 9

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस 2019 की थीम क्या है?

आयु समानता की ओर यात्रा विश्व भर में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसम्बर, 1990 को की थी। पहली बार 1 अक्टूबर, 1991 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस मनाया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस की थीम ‘आयु समानता के