एम.पी. बिरला मेमोरियल अवार्ड 2019 किसे प्रदान किया गया?

थानु पद्मनाभन 62 वर्षीय भौतिकशास्त्री व खगोलशास्त्री थानु पद्मनाभन को हाल ही में एम.पी. बिरला मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। एम.पी. बिरला मेमोरियल अवार्ड की स्थापना 1993 में की गयी थी, यह अवार्ड अन्तरिक्ष विज्ञान, खगोल-भौतिकी तथा खगोल विज्ञान के क्षेत्र

64वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?

ओम बिरला यूगांडा के कम्पाला में 22 से 29 सितम्बर के बीच राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा किया गया।

बड़ा दशैं किस देश का प्रमुख त्यौहार है?

नेपाल बड़ा दशैं नेपाल के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है, हाल ही में यह उत्सव वैदिक विधियों के साथ काठमांडू में शुरू हुआ। यह 15 दिवसीय उत्सव नवरात्री के प्रथम दिन शुरू होता है। इस उत्सव के दौरान लोग नौ दिनों माता दुर्गा की पूजा करता हैं।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल किस राज्य से हैं?

हरियाणा सुमित नागल ने अर्जेंटीना के बूएनोस एरेस में 2019 ATP चैलेंज टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के खिताब को अपने नाम किया गया, उन्होंने फाइनल में फाकुंडो बोग्निस को 6-4, 6-2 से हराया।

असम के किस जिले ने ‘प्लांट्स फॉर प्लास्टिक’ अभियान शुरू किया है?

बोंगईगांव असम के बोंगईगांव जिला प्रशासन ने ‘प्लांट्स फॉर प्लास्टिक’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत प्लास्टिक का संग्रहण किया जायेगा, लोगों को अपने घरों, दफ्तरों तथा शिक्षण संस्थानों से प्लास्टिक को हटाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।  इस अभियान के तहत यदि कोई व्यक्ति मुनिसिपलिटी में एक किलोग्राम प्लास्टिक जमा करता है