इस माह हार्नबिल उत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?

उत्तर – त्रिपुरा त्रिपुरा सरकार ने पहली बार 8 फरवरी, 2020 को दो दिवसीय हार्नबिल उत्सव के आयोजन करने का निर्णय लिया है। हालाँकि हार्नबिल उत्सव नागालैंड का महत्वपूर्ण उत्सव है, इसका आयोजन नागालैंड में दिसम्बर माह में किया जाता है। त्रिपुरा द्वारा हार्नबिल का आयोजन हार्नबिल नामक पक्षी के संरक्षण तथा पर्यटन के द्वारा

हाल ही में रिकॉर्ड कायम करने वाली क्रिस्टीना कोच किस व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं?

उत्तर – अंतरिक्षयात्री अमेरिकी अंतरिक्षयात्री हाल ही अंतिरक्ष से पृथ्वी पर वापस लौटी, उन्होंने महिला वर्ग में अन्तरिक्ष में सर्वाधिक समय बिताने का रिकॉर्ड बनाया है। क्रिस्टीना कोच ने कजाखस्तान में लैंडिंग की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने के रिकॉर्ड बनाया, इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्षयात्री पेगी व्हिटसन का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत के राष्ट्रपति द्वारा कुष्ठरोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गाँधी अवार्ड किसे प्रदान किया गया?

उत्तर – डॉ. एन.एस. धर्मशक्तु राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ. एन.एस. धर्मशक्तु कुष्ठरोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गाँधी अवार्ड प्रदान किया। डॉ. धर्मशक्तु स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के पूर्व प्रधान सलाहकार (सार्वजनिक स्वास्थ्य) हैं।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं राखी हालदार किस खेल से जुड़ी हुई हैं?

उत्तर – भारतोलन 6 फरवरी, 2020 को पश्चिम बंगाल की राखी हालदार ने राष्ट्रीय भारतोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 64 किलोग्राम भारवर्ग में यह स्वर्ण पदक जीता। राखी हालदार ने यह पदक 35वीं राष्ट्रीय भारतोलन चैंपियनशिप में जीता, इस प्रतियोगिता का आयोजन कलकत्ता में किया जा रहा है। राखी हालदार ने क्लीन एंड

हाल ही में फैशन ई-कॉमर्स पोर्टल जाबोंग को बंद किया गया, इसका स्वामित्व किसके पास है?

उत्तर – फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने फैशन ई-कॉमर्स पोर्टल जाबोंग को बंद कर दिया है। जाबोंग के ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की दूसरी फैशन ई-कॉमर्स वेबसाइट मिन्त्रा पर भेजा जाएगा। वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने चार वर्ष पहले जाबोंग का अधिग्रहण 70 मिलियन डॉलर में किया था। पिछले कुछ समय से जाबोंग के ग्राहकों