हाल ही में जसवंत सिंह कँवल का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

उत्तर – साहित्य हाल ही में प्रसिद्ध पंजाबी लेखक जसवंत सिंह कँवल का निधन हुआ, उन्हें 1977 में उनके उपन्यास ‘तौशाली दी हंसो’ के लिए साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में 100 से अधिक उपन्यासों की रचना की है।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे हरमीत देसाई किस खेल से जुड़े हुए हैं?

उत्तर – टेबल टेनिस भारत के 26 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई ने हाल ही में राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता, फाइनल में उन्होंने मानव ठक्कर को पराजित किया। हरमीत देसाई को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 2019 में राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का

अददु द्वीप में पर्यटन ज़ोन की स्थापना के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – मालदीव भारत और मालदीव ने अददु प्रायदीप के पांच द्वीपों में ‘अददु पर्यटन ज़ोन’ की स्थापना के लिए 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। इस कार्य के लिए 2.49 मिलियन डॉलर व्यय किये जायेंगे। इससे स्थानीय रोज़गार सृजन होगा तथा अददु में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त संजय

मोहम्मद तौफिक अल्लावी को हाल ही में किस देश का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?

उत्तर – इराक मोहम्मद तौफिक अल्लावी को इराक का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति बरहम सालीह द्वारा की गयी है। इससे पहले नवम्बर में बड़े स्तर पर सरकारी विरोधी प्रदर्शनों के कारण आदेल अब्दुल मेहदी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

किस हिंदी लेखक को ‘मातृभूमि बुक ऑफ़ द ईयर अवार्ड’ प्रदान किया गया?

उत्तर – विनोद कुमार शुक्ला हिंदी लेखक को ‘मातृभूमि बुक ऑफ़ द ईयर अवार्ड’ प्रदान किया गया। यह पुरस्कार सबसे बेहतरीन काल्पनिक रचना के लिए दिया जाता है। विनोद कुमार शुक्ला को यह पुरस्कार उनकी अनुदित पुस्तक ‘ब्लू इज लाइक ब्लू’ के लिए दिया गया है। विनोद कुमार शुक्ला को 1999 में साहित्य अकादमी अवार्ड