किस कंपनी ने संकटग्रस्त व्हेल की प्रजाति की सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल विकसित किया है?

उत्तर – गूगल गूगल किलर व्हेल्स की आवाज़ को सुनकर उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का उपयोग कर रहा है। इस प्रकार के मॉडल को कनाडा में स्थापित किया गया है।

क्रिस्टीन सिंक्लेयर हाल ही में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं, वे किस देश से हैं?

उत्तर – कनाडा हाल ही में कनाडा की फुटबॉलर क्रिस्टीन सिंक्लेयर विश्व की सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर का 185वां गोल किया। उन्होंने अमेरिका के फुटबॉलर एबी वाम्बच के 184 गोल के रिकॉर्ड को तोडा। इस रिकॉर्ड में महिला तथा पुरुष दोनों वर्ग शामिल हैं। पुरुषों की

भारत की पहली निर्यात ‘फ्रूट ट्रेन’ को किस राज्य से रवाना किया गया?

उत्तर – आंध्र प्रदेश हाल ही में भारत की पहली ‘फ्रूट ट्रेन’ को आंध्र प्रदेश के तादीपत्री रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। इस ट्रेन में लगभग 1000 मीट्रिक टन केले जवाहरलाल नेहरु बंदरगाह पर ले जाए गये। इस कन्साइनमेंट को मुंबई से ईरान भेजा जाएगा। ट्रेन द्वारा इस कन्साइनमेंट को भेजे जाने से समय

नागोबा जात्रा को किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तर – तेलंगाना नागोबा जात्रा को तेलंगाना के केसलापुर की गोंड जनजाति के मेसाराम कबीले द्वारा मनाया जाता है। इस उत्सव को दस दिन तक मनाया जाता है। इस दौरान लोग भगवान् नागोबा की पूजा करते हैं।

वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर 2019 का खिताब किस हॉकी खिलाड़ी ने जीता?

उत्तर – रानी रामपाल भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर 2019 का खिताब जीता। वे विश्व में इस खिताब को जीतने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी हैं। यह खिताब वोटिंग प्रक्रिया के बाद प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार सामाजिक क्षेत्र, बेहतरीन प्रदर्शन तथा अच्छे व्यवहार के लिए