हाल ही में मैथ्यू सत्या बाबु का निधन हुआ, वे किस खेल से जुड़े हुए थे?

उत्तर – बास्केटबॉल हाल ही में भारत के बास्केटबॉल खिलाड़ी पी. मैथ्यू सत्या बाबु का निधन चेन्नई में 79 वर्ष की आयु में हुआ। उन्होंने 1967 से 1970 के बीच तीन एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप्स में भारत का प्रतिनिधत्व किया।

किस राज्य ने हाल ही में सभी प्रकार की ऑनलाइन लाटरी स्कीम पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर – पंजाब पंजाब सरकार ने हाल ही में राज्य में सभी प्रकार की ऑनलाइन लाटरी स्कीम पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। यह प्रतिबन्ध लाटरी (रेगुलेशन) अधिनियम, 1998 के तहत लगाया गया है। इसका उद्देश्य राज्य में अवैध लाटरी व्यापार पर रोक लगाना है।

किस टेक्नोलॉजी कंपनी ने भारत में समाचार साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक मिलियन डॉलर की ग्रांट की घोषणा की है?

उत्तर – गूगल गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव ने भारत में समाचार साक्षरता को बेहतर बनाने के लिए एक मिलियन डॉलर का योगदान देने का निर्णय लिया है। इस ग्रांट का उपयोग देश में फेक न्यूज़ उत्पादकों के विरुद्ध एक मज़बूत नेटवर्क का निर्माण करने में किया जाएगा। पत्रकार, शिक्षाविद इत्यादि को प्रशिक्षित करने के लिए 300

एक रिपोर्ट के अनुसार किस भारतीय थिंक टैंक को विश्व के 30 टॉप थिंक टैंक की सूची में शामिल किया गया है?

उत्तर – आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन ‘Global Go To Think Tank Index Report’ 2019 में भारत के आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन को विश्व के टॉप 30 थिंक टैंक में शामिल किया गया है। इसमें आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन को 27वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह रिपोर्ट अमेरिका के पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय के लौडर इंस्टिट्यूट द्वारा जारी की गयी है।

नेपाल में भारत का नया एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – विनय मोहन क्वात्रा वरिष्ठ राजनयिक विनय मोहन क्वात्रा को नेपाल में भारत का एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। विनय क्वात्रा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है। वर्तमान में वे पेरिस में भारतीय एम्बेसडर के रूप में कार्यरत्त हैं। वे मंजीव सिंह पुरी का स्थान लेंगे, मंजीव पुरी सेवानिवृत्त हो गये हैं।