बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का क्या नाम है, जिनका हाल ही में निधन हुआ?

उत्तर – देवानंद कोंवर हाल ही में कांग्रेस नेता और बिहार तथा त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल देवानंद कोंवर का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 2009 से 2013 तक बिहार के राज्यपाल और 2013 से 2014 तक त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह असम राज्य में कैबिनेट मंत्री थे।

किस राज्य ने अधिसूचित बीमारी के पीड़ितों के दफन या दाह संस्कार को अवरुद्ध करने को एक आपराधिक अपराध बनाने के लिए एक अध्यादेश घोषित किया है?

उत्तर – तमिलनाडु तमिलनाडु ने एक अध्यादेश पारित किया, जिसके तहत किसी अधिसूचित बीमारी के पीड़ितों के गरिमापूर्ण दफन या दाह संस्कार को रोकने को एक अपराध घोषित किया गया है। इसके तहत दोषी लोगों को न्यूनतम एक साल के कारावास से लेकर अधिकतम तीन साल के कारावास की सजा दी जा सकती है।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रही प्रीति सूदन किस केंद्रीय मंत्रालय की सचिव हैं?

उत्तर – स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय हाल ही में सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को तीन महीने का विस्तार दिया है। प्रीति सूदन वर्तमान में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की सचिव हैं, उनका कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। कोरोनोवायरस महामारी के बीच कई शीर्ष अधिकारियों के कार्य में

‘द ग्रेट लॉकडाउन टू द ग्रेट मेल्टडाउन’ किस वैश्विक संगठन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट है?

उत्तर – UNCTAD संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNCTAD ने हाल ही में ‘फ्रॉम द ग्रेट लॉकडाउन टू द ग्रेट मेलडाउन’ नामक एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में, एजेंसी ने कहा है कि विकासशील देशों की सार्वजनिक ऋण की अदायगी 2020 और 2021 में 2.6 ट्रिलियन डॉलर से 3.4 ट्रिलियन डॉलर के बीच होगी।

किस देश ने कोड़े से मारने के प्रचलित शारीरिक दंड को समाप्त कर दिया है?

उत्तर – सऊदी अरब सऊदी अरब ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कोड़े मारने की सजा को समाप्त कर दिया है। इसके बाद न्यायाधीश दंड के रूप में जुर्माना, जेल या सामुदायिक सेवाओं की सजा दे सकते हैं। हाल ही में, राइफ़ बदावी नाम के एक ब्लॉगर को 7 साल की जेल और 600