हाल ही में केन्द्रीय भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम मंत्री ने भारतीय विद्युत् उत्पाद उद्योग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, भारतीय विद्युत् उत्पाद उद्योग की प्रदर्शनी का नाम क्या है?

उत्तर – ELECRAMA केन्द्रीय भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा में भारतीय विद्युत् उत्पाद उद्योग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन दो वर्ष में एक बार IEEMA (Indian Electrical & Electronics Manufacturers’ Association) द्वारा किया जाता है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विद्युत् उत्पादों को

गृह मंत्री अमित शाह POL NET 2.0 प्लेटफार्म को लांच करेंगे, POL NET 2.0 किससे सम्बंधित है?

उत्तर – पुलिस नेटवर्क सर्विस केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘जन सुरक्षा तथा आपदा राहत संगठनों’ के राष्ट्रीय सम्मेलन में POL NET 2.0 प्लेटफार्म को लांच करेंगे। POL NET का संचालन पुलिस वायरलेस समन्वय निदेशालय द्वारा किया जाता है। यह एक मज़बूत संचार प्लेटफार्म है, यह आपदा तथा कानून-व्यवस्था जैसी समस्याओं में बेहद उपयोगी सिद्ध

वन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य द्वारा समिति का गठन किया जाएगा?

उत्तर – महाराष्ट्र महाराष्ट्र सरकार वन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन करेगी, यह समिति वन युक्त क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुझाव देगी। यह निर्णय पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

हाल ही में 146 इरावदी डॉलफिन को चिल्का झील में देखा गया, चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – ओडिशा चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, यह ओडिशा में स्थित है। इस झील में संकटग्रस्त इरावदी डॉलफिन पायी जाती हैं। चिल्का विकास प्राधिकरण ने हाल ही में डॉलफिन की गणना की, इस दौरान 146 इरावदी डॉलफिन पायी गयी। इन डॉलफिन की अनुमानित जनसँख्या 133-172 है। पिछले वर्ष

हाल ही में किस देश ने परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल ‘K-4’ का परीक्षण किया?

उत्तर – भारत 19 जनवरी, 2020 को भारत ने K-4 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिसाइल की रेंज 3,500 किलोमीटर है। इस मिसाइल को पनडुब्बी से दागा जा सकता है, इसका विकास रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन द्वारा किया गया है। इस मिसाइल का उपयोग अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी में किया जाएगा। अरिहंत