यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44वां सत्र, जिसे हाल ही में स्थगित किया गया है, मूल रूप से किस देश में आयोजित होने वाला था?

उत्तर – चीन यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44वां सत्र शुरू में चीन के फ़ुज़ियान प्रांत की राजधानी फ़ूझोउ शहर में 29 जून से 9 जुलाई तक आयोजित किया जाना था। चीन के शिक्षा मंत्रालय की हालिया घोषणा के अनुसार 44वें सत्र को स्थगित कर दिया गया है।​​​​​​​

‘टीम मास्क फोर्स’ नामक अभियान भारत के किस खेल महासंघ द्वारा शुरू किया गया है?

उत्तर – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के महत्व पर ‘टीम मास्क फोर्स’ नामक एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। बीसीसीआई ने पहले अभियान के शुभारंभ के बारे में ट्वीट किया है और लोगों से आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने का आग्रह किया है।

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 अप्रैल, 2020

1. ‘सुजलम सुफलाम जलसंचय अभियान’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की जल संरक्षण योजना है?  उत्तर – गुजरात 21 अप्रैल, 2020 को गुजरात सरकार ने लॉकडाउन के बीच सुजलम सुफलाम जलसंचय अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की। यह योजना 10 जून तक जारी रहेगी। इस योजना के तीसरे चरण के तहत, गुजरात सरकार ने मानसून से

किस अंतरिक्ष एजेंसी ने फाल्कन 9 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मानव मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है?

उत्तर – नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन 18 अप्रैल, 2020 को नासा ने घोषणा की कि वह 27 मई, 2020 को अंतरिक्ष यात्रियो की उड़ान को लांच करेगा। इस मिशन में फाल्कन -9 रॉकेट का उपयोग किया जाएगा। इस मिशन के द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर विस्तारित प्रवास के लिए भेजा जायेगा।

मैटरहॉर्न पर्वत, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में था, किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर – यूरोप मैटरहॉर्न पर्वत 4,478 मीटर की ऊंचाई के साथ आल्प्स पर्वत श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध पर्वत है। यह आल्प्स के सर्वोच्च शिखरों में से एक है और यह दो यूरोपीय देशों स्विट्जरलैंड और इटली के बीच फैला हुआ है। इस शिखर को हाल ही में खबरों में देखा गया था, एक प्रसिद्ध