रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

उत्तर – भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (Indian Railway Protection Force Service) कर दिया गया है। इसके साथ ही RPF को ग्रुप ए स्टेटस प्रदान किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन किस भारतीय शहर में किया जाएगा?

उत्तर – विशाखापत्तनम विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन के 14वें संस्करण का आयोजन विशाखापत्तनम में जनवरी, 2021 में किया जाएगा। इसका आयोजन “एसोसिएशन ऑफ़ फिजिशियंस ऑफ़ इंडियन ओरिजिन” द्वारा किया जाएगा। इसके 13वें संस्करण का आयोजन जुलाई, 2019 में हैदराबाद में किया गया था। इस इवेंट में 500 से अधिक डॉक्टर और हेल्थकेयर प्रोफेशनल हिस्सा लेंगे।

हाल ही में थिएटर कलाकार रत्ना ओझा का निधन हुआ, वे किस राज्य से थीं?

उत्तर – असम हाल ही में असम की थिएटर कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता रत्ना ओझा का निधन हुआ। उन्होंने राज्य में थिएटर नाटक को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वे सामाजिक मुद्दों में भी काफी सक्रिय रूप से हिस्सा लेती थीं। असम सरकार द्वारा उन्हें “नाटसूर्य अवार्ड” से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की स्थापना किस शहर में की जायेगी?

उत्तर – नागपुर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की आधारशिला महाराष्ट्र के नागपुर में रखी। इस अकैडमी में सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) की स्थापना 2006 में की गयी थी, यह आपदाओं से निपटने का कार्य करता

किस शहर में आल इंडिया पुलिस जुडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – नई दिल्ली केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल द्वारा नई दिल्ली में आल इंडिया पुलिस जुडो क्लस्टर चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन 4 जनवरी से 7 जनवरी के बीच किया जा रहा है। इस इवेंट में देश भर से 1000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे