COVID-19 के लिए भारत की पहली स्वदेशी परीक्षण किट का नाम क्या है, जिसे पुणे में लॉन्च किया गया?

उत्तर – पैथो डिटेक्ट पुणे स्थित मायलैब डिस्कवरी की अनुसंधान और विकास टीम ने COVID-19 रोग के लिए पहली बार भारत में निर्मित परीक्षण किट तैयार की है। यह पहली स्वदेशी किट है, इसे छह सप्ताह के रिकॉर्ड समय में विकसित किया गया है, इसे ‘पाथो डिटेक्ट’ नाम दिया गया है। आमतौर पर इस तरह

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) किस देश में स्थित गुरुद्वारा पर हुए आतंकवादी हमले के अपने पहले विदेशी मामले की जांच कर रही है?

उत्तर – अफगानिस्तान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपना पहला विदेशी मामला दर्ज कर लिया है और अफगानिस्तान के काबुल में एक गुरुद्वारे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच शुरू कर दी है। 25 मार्च, 2020 को कुछ बंदूकधारियों ने काबुल के एक गुरुद्वारे में प्रवेश किया और गोलीबारी की, जिसमें 27 श्रद्धालु मारे गए और

किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का अधिवासी बनने के लिए न्यूनतम समय सीमा 15 वर्ष का निवास अथवा 7 वर्षों का अध्ययन निश्चित की गयी है?

उत्तर – जम्मू और कश्मीर जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (विकेंद्रीकरण और भर्ती) अधिनियम के तहत नए गजट अधिसूचना के अनुसार, एक व्यक्ति जो कम से कम 15 वर्षों से जम्मू और कश्मीर में रहता है, वह जम्मू-कश्मीर का अधिवासी होने के योग्य होगा। वह व्यक्ति जिसने सात वर्ष की अवधि तक अध्ययन किया है और जम्मू-कश्मीर

भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ 1 अप्रैल को मनाई गई?

उत्तर – चीन भारत और चीन ने COVID-19 महामारी के कारण अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए निर्धारित सभी इवेंट्स को स्थगित कर दिया है। हालांकि दोनों देशों के नेताओं ने बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया। भारत एशिया का पहला गैर-साम्यवादी देश था जिसने पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ राजनयिक संबंध

किस भारतीय राज्य का राज्य दिवस 1 अप्रैल को ‘उत्कल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर – ओडिशा ओडिशा का गठन 1 अप्रैल 1936 को हुआ था। इसके राज्य दिवस को ‘उत्कल दिवस’ कहा जाता है। 1 अप्रैल, 1936 को बिहार व उड़ीसा प्रांत का विभाजन अलग-अलग प्रांत में किया गया था। उड़ीसा का नाम 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया था, यह ओड़िया भाषा का शब्द है।