किस संगठन ने हाल ही में MANI एप्प लांच की है?

उत्तर – आरबीआई भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में MANI (Mobile Aided Note Identifier Application) एप्प लांच की है। इसके द्वारा दृष्टिबाधित लोगों को मुद्रा नोट पहचानने में आसानी होगी। इस एप्प में मोबाइल का कैमरा नोट का स्कैन करता है और ऑडियो के द्वारा व्यक्ति को नोट का मूल्य बताता है।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा रणस्तम्भ किस राज्य में है?

उत्तर – महाराष्ट्र महाराष्ट्र में भीमा-कोरेगांव की लड़ाई के स्मारक को रणस्तम्भ कहा जाता है। इसे जयस्तम्भ भी कहा जाता है। भीमा कोरेगांव पुणे के निकट स्थित एक गाँव है।

“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के लिए किस मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं?

उत्तर – मानव संसाधन व विकास मंत्रालय “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में की गयी थी। इस वर्ष इस कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन व विकास मंत्रालय द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किये जाते हैं। विजेता छात्रों को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर

हाल ही में सुर्ख़ियों में रही महादयी नदी किस राज्य से निकलती है?

उत्तर – कर्नाटक महादयी नदी कर्नाटक में पश्चिमी घाट से निकलती है। यह गोवा की दो प्रमुख नदियों में से एक है। गोवा और कर्नाटक में इस नदी के जल विभाजन, विशेषतः कलसा भंदुरी प्रोजेक्ट को लेकर काफी विवाद है।

भारतीय सेना के वर्तमान प्रमुख कौन हैं?

उत्तर – जनरल मुकुंद नरवणे जनरल मनोज मकुन्द नरवणे भारतीय सेना के मौजूदा प्रमुख हैं। उन्होंने जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया है। जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ बने हैं।