किस देश ने प्रवाल भित्ति के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाया है?

उत्तर – पलाऊ पलाऊ ने प्रवाल भित्ति (coral reef) के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो चुका है कि अधिकतर सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायनों से प्रवाल भित्तियों को नुकसान पहुँचता है।

सैन्य कर्ता विभाग के प्रमुख कौन होंगे?

उत्तर – चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ सैन्य कर्ता विभाग नामक नए विभाग का नेतृत्व चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के चार विभाग पहले से ही मौजूद हैं, यह विभाग हैं : रक्षा विभाग, रक्षा उत्पादन, रक्षा व विकास तथा एक्स-सर्विस वेलफेयर।

जलवायु संकट के समाधान हेतु प्रेरित करने के लिए किसके द्वारा “अर्थशॉट प्राइज” प्रदान किया जाएगा?

उत्तर – ड्यूक ऑफ़ कैंब्रिज प्रिंस विलियम (ड्यूक ऑफ़ कैंब्रिज) “अर्थशॉट प्राइज” नामक पर्यावरण पुरस्कार लांच करेंगे। यह पुरस्कार अगले 10 वर्षों में प्रतिवर्ष पांच लोगों को दिया जाएगा। इस पुरस्कार की शुरुआत 2021 से होगी।

गगनयान मिशन के लिए किस भारतीय संगठन के चार कर्मचारियों को रूस में प्रशिक्षण के लिए चुना गया है?

उत्तर – भारतीय वायुसेना हाल ही में मिशन गगनयान के लिए वायुसेना से चार लोगों को चुना गया है। इन वायुसेना के जवानों को रूस में अंतरिक्षयात्रियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। गगनयान मिशन के तहत भारत पहली बार अन्तरिक्षयात्रियों को 2022 में अन्तरिक्ष में भेजेगा।

किन दो देशों ने 1988 में परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते पर हस्ताक्षर किये थे?

उत्तर – भारत और पाकिस्तान भारत और पाकिस्तान प्रतिवर्ष 1 जनवरी को अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान करते हैं। यह आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते (Agreement on Prohibition of Attacks against Nuclear Installations and Facilities) के तहत किया जाता है।