किस देश ने अपने उपनाम “हॉलैंड” को हटाने का निर्णय लिया है?

उत्तर – नीदरलैंड्स नीदरलैंड्स ने जनवरी, 2020 से “हॉलैंड’ उपनाम को हटाने की आधिकारिक घोषणा की है। दरअसल हॉलैंड नीदरलैंड्स का एक क्षेत्र है।

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में ‘eBkray’ प्लेटफार्म लांच किया, यह प्लेटफार्म किससे सम्बंधित है?

उत्तर – नीलामी वित्त मंत्रालय ने बैंकों की परिसंपत्तियों की पारदर्शी नीलामी सुनिश्चित करने के लिए ‘eBkray’ नामक ऑनलाइन नीलामी प्लेटफार्म लांच किया है। इस प्लेटफार्म को IBAPI (Indian Banks Auctions Mortgaged Properties Information) से लिंक किया गया है।

यू.के. बेस्ड CEBR ने हाल ही में 11वीं वार्षिक रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में किस स्थान पर है?

उत्तर – पांचवें यू.के. बेस्ड CEBR ने हाल ही में 11वीं वार्षिक रिपोर्ट “वर्ल्ड इकनोमिक लीग टेबल 2020” जारी की, इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत ने फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम को पछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत

विदेश मंत्रालय ने हाल ही में मेडागास्कर और कोमोरोस को हिन्द महासागर क्षेत्र डिवीज़न में शामिल किया है, इससे पहले वे किस डिवीज़न का हिस्सा थे?

उत्तर – पूर्व व दक्षिण अफ्रीका डिवीज़न विदेश मंत्रालय ने मेडागास्कर और कोमोरोस को हिन्द महासागर क्षेत्र मंडल में शामिल किया है। यह डिवीज़न भारत के समुद्री पड़ोसियों श्रीलंका, मालदीव, मॉरिशस और सेशल्स से सम्बंधित है।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा ‘विलय दिवस’ घोषणा की गयी, यह किस तिथि को मनाया जाएगा?

उत्तर – 26 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा 26 अक्टूबर को “विलय दिवस” (Accession Day) घोषित किया गया है। इस दिन महाराजा हरी सिंह ने विलय संधि पर हस्ताक्षर किये थे। अब 26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक अवकाश होगा।