विश्व की बाज़ की राजधानी किसे कहा जाता है?

उत्तर – नागालैंड अमूर बाज़ एक किस्म का छोटा प्रवासी पक्षी होता है जो दक्षिण-पूर्वी साइबेरिया तथा उत्तरी चीन में प्रजनन करता है और शीतकाल में भारत से होते हुए दक्षिणी अफ्रीका की ओर प्रवास करता है। प्रवास के दौरान यह पक्षी नागालैंड की दोयांग झील में रुकते हैं। इसलिए नागालैंड को विश्व की बाज़

वैश्विक समुदाय को टिड्डियों की स्थिति के बारे में पूर्वानुमान सम्बन्धी जानकारी किस संगठन द्वारा दी जाती है?

उत्तर – खाद्य व कृषि संगठन (FAO) खाद्य व कृषि संगठन (FAO) वैश्विक समुदाय को टिड्डियों (locust) की स्थिति के बारे में पूर्वानुमान सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवाता है। वर्तमान में गुजरात के उत्तरी हिस्से में टिड्डी दल भारी संख्या पर मौजूद हैं, जिस कारण फसलों को काफी अधिक नुकसान पहुँच रहा है।

पाकिस्तान उन तीन देशों में से एक है जहाँ पर पोलियो अभी भी एक स्थानिक रोग है, बाकी अन्य दो देशों कौन से हैं?

उत्तर – अफ़ग़ानिस्तान और नाइजीरिया पाकिस्तान की सरकार ने भारत से पोलियो मार्कर आयात करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ व्यापार को निलंबित कर दिया था। विश्व में तीन देश ऐसे हैं जहाँ पर अभी भी

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भारत के किस राज्य में प्रथम विश्वविद्यालय शुरू किया जाएगा?

उत्तर – उत्तर प्रदेश भारत की पहली ट्रांसजेंडर यूनिवर्सिटी की स्थापना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर खंड में की जाएगी। यह देश में इस प्रकार का पहला विश्वविद्यालय होगा जहाँ तृतीय लिंग के लोग शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस विश्वविद्यालय का निर्माण अखिल भारतीय किन्नर शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य सरकार ने “नाईट वाक” का आयोजन करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – केरल केरल महिला व बाल विकास विभाग ने महिलाओं के लिए “नाईट वाक” आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस इवेंट का आयोजन राज्य में 100 से अधिक स्थानों में किया जाएगा।