फूल देई नामक फसल उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तर – उत्तराखंड फूल देई उत्तराखंड राज्य में मनाया जाने वाला फसल त्यौहार है। यह त्यौहार वसंत के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। यह आमतौर पर हिंदू कैलेंडर में चैत्र (मार्च-अप्रैल) के महीने में मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान लोग अपने घरों को फूलों से सजाते हैं

बिज़नेस एप्लीकेशन ‘खाताबुक’ ने किस भारतीय खिलाड़ी के साथ रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया है?

उत्तर – महेंद्र सिंह धोनी बिज़नेस एप्लीकेशन ‘खाताबुक’ ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। एम.एस. धोनी इस फर्म में निवेश करेंगे और वे इस एप्लीकेशन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी कार्य करेंगे। ‘खाताबुक’ एक एप्लीकेशन है जो MSMEs को अपने व्यापार लेनदेन का

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘हेमोस्टैट’, दुर्घटनाओं के दौरान तेजी से खून को बहने से रोकने के लिए विकसित की गई सामग्री है। यह किस घटक से बना हुआ है?

उत्तर – स्टार्च नैनो विज्ञान व प्रौद्योगिकी संस्थान (INST) के वैज्ञानिकों ने ‘हेमोस्टैट’ नामक एक सामग्री विकसित की है। यह एक स्टार्च-आधारित ‘हेमोस्टैट’ है, यह दुर्घटनाओं के दौरान तेजी से खून को बहने से रोकने के लिए विकसित किया गया है। इस उत्पाद में अधिक अवशोषण क्षमता है, इसके अलावा यह सस्ता और बायोडिग्रेडेबल है।

पोषण पखवाड़ा किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर – गोवा पोषण पखवाड़ा नामक एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 8 से 22 मार्च तक गोवा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता के बीच पोषण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस दौरान कुपोषण से पीड़ित महिलाओं, बच्चों और लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए कई

महिला नौसेना अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के संदर्भ में, वे कितने वर्ष तक स्थायी कमीशन में सेवा दे सकती हैं?

उत्तर – 14 वर्ष न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया, जिसने सरकार को भारतीय नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया। भारतीय सेना के बाद, भारतीय नौसेना के महिला अधिकारियों को भी स्थायी कमीशन दिया जायेगा, जो उन्हें शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के बदले में