‘अक्षय उर्जा पोर्टल ’किस केंद्रीय मंत्रालय की एक पहल है?

उत्तर – नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय केन्द्रीय नवीन तथ नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने हाल ही में नई योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की। इस वेबसाइट में अनुकूलित उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस है। इस वेबसाइट में ‘अक्षय उर्जा पोर्टल’ और ‘इंडिया रिन्यूएबल आइडिया एक्सचेंज’ (IRIX) जैसे अतिरिक्त पोर्टल हैं।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता पुथुसरी रामचंद्रन, जिनका हाल ही में निधन हुआवह किस भाषा के कवि और विद्वान थे?

उत्तर – मलयालम प्रसिद्ध कवि और मलयालम विद्वान पुथुसरी रामचंद्रन का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने 2013 में केंद्र सरकार द्वारा मलयालम को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रामचंद्रन ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं, जिनमें साहित्य अकादमी पुरस्कार, एज़ुथचन पुरुस्कारम, केरल

विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए 2021 से लागू होने वाली नई भर्ती प्रणाली के संदर्भ में, CET का क्या मतलब है?

उत्तर – Common Eligibility Test (सामान्य पात्रता परीक्षा) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह की ने स्पष्ट किया कि रेलवे, बैंकों और केंद्र सरकार की नौकरियों के निचले स्तरों के आवेदकों के लिए 2021 से एक सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जायेगी। केंद्र इस ऑनलाइन परीक्षा का संचालन करने के लिए एक

हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने एक अध्यादेश पारित किया है, जिसके द्वारा दंगाइयों से सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जायेगी?

उत्तर – उत्तर प्रदेश 16 मार्च, 2020 को उत्तर प्रदेश सरकार ने “सार्वजनिक और निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली अध्यादेश, 2020” अध्यादेश पारित किया। इस अध्यादेश का उद्देश्य हिंसक कृत्यों से निपटना है। इसके द्वारा सार्वजनिक और निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली करने में मदद मिलेगी। किसी राज्य के राज्यपाल के पास अनुच्छेद

चमेली देवी जैन पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है?

उत्तर – पत्रकारिता चमेली देवी जैन पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है जिसे 1981 से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। चमेली देवी जैन एक महान स्वतंत्रता सेनानी और सामुदायिक सुधारक थीं। इस वर्ष ‘द वायर’ की पत्रकार आरफा खानम शेरवानी और रोहिणी मोहन नामक एक स्वतंत्र