‘डिलीवरिंग रोड सेफ्टी इन इंडिया’ नामक रिपोर्ट को किस संगठन द्वारा जारी किया गया?

उत्तर: विश्व बैंक विश्व बैंक ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में चल रहे तीसरे वैश्विक सड़क सुरक्षा मंत्री स्तरीय सम्मेलन के दौरान “डिलीवरिंग रोड सेफ्टी इन इंडिया” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत को अगले दशक में सड़क सुरक्षा के लिए 109 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश करना होगा।

भारतीय छात्र संसद 2020 का आयोजन किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में किया जा रहा है?

उत्तर: नई दिल्ली भारतीय छात्र संसद के 10वें संस्करण की शुरुआत 20 फरवरी को नई दिल्ली में हुई। भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने इस चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भारतीय छात्र संसद एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो छात्रों में राजनीतिक जागरूकता पैदा करता है। इस दौरान केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी. रामाकृष्णन

‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, एशियाई हाथी तथा बंगाल फ्लोरिकन’ को संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन ऑफ माइग्रेटरी स्पीसीज के तहत किस श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है?

उत्तर: लुप्तप्राय प्रवासी प्रजातियाँ 20 फरवरी, 2020 को एशियाई हाथी, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) और बंगाल फ्लोरिकन को CMS COP 13 में “लुप्तप्राय प्रवासी प्रजाति” के रूप में घोषित किया गया था। इस प्रस्ताव को 130 देशों द्वारा स्वीकार किया गया।ऐसी प्रजातियां कन्वेंशन (Convention on Conservation of Migratory Species) के परिशिष्ट I पर सूचीबद्ध हैं

प्रज्ञान ओझा, जिन्होंने हाल ही में सन्यास की घोषणा की, किस खेल से जुड़े हैं?

उत्तर: क्रिकेट भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 2009 और 2013 के बीच 24 टेस्ट खेले और कुल 113 विकेट हासिल किए। उन्होंने आखिरी बार 2013 में मुंबई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत के लिए खेला था। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व

किस संगठन ने हाल ही में वित्तीय समावेशन 2019-24 के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति का अनावरण किया?

उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक ने वित्तीय समावेश (2019-24) के लिए राष्ट्रीय रणनीति (National Strategy for Financial Inclusion) लॉन्च की है। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य किफायती तरीके से वित्तीय सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। सेबी (भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड), PFRDA (पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और भारतीय बीमा