हाल ही में सुर्खियों में रहा शब्द ‘Key Starting Material (KSM)’ किस उद्योग से सम्बंधित है?

उत्तर – फार्मास्यूटिकल उद्योग ‘Key Starting Material (KSM)’ फार्मास्यूटिकल उद्योग का बिल्डिंग ब्लॉक है। भारत कई दवाओं के निर्माण के लिए KSM को चीन से आयात करता है। हाल ही में कोरोना वायरस के कारण यह उद्योग प्रभावित हुआ है।

हाल ही में अशरफ गनी को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?

उत्तर – अफगानिस्तान सितम्बर, 2019 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम की घोषणा हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा की गयी। इन चुनावों में अशरफ गनी को 50.64% वोट प्राप्त हुए।

हाल ही में सुर्खियों में रहा सूफ़ी अर्धसैनिक समूह अहलु सुन्ना वाल्जामा किस देश में चरमपंथी इस्लामिक समूह के साथ लड़ाई लड़ रहा है?

उत्तर – सोमालिया अहलु सुन्ना वाल्जामा सोमालिया का सूफ़ी अर्धसैनिक समूह है। इसका निर्माण नरमपंथी लोगों द्वारा किया गया है जो चरमपंथी इस्लामिक समूह अल शबाब का विरोध करते हैं। सोमालिया में इन दोनों समूहों के बीच गृह युद्ध के दौरान संघर्ष चल रहा है।