महाराष्ट्र का शिव छत्रपति पुरस्कार किस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को प्रदान किया जाता है?

उत्तर – खेल शिव छत्रपति महाराष्ट्र का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है। यह पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1969-70 के दौरान की गयी थी। हाल ही में 48 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है, इसमें 25 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

‘ग्रीको-रोमन’ शब्द किस खेल के साथ जुड़ा हुआ है?

उत्तर – कुश्ती हाल ही में नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में भारत के सुनील कुमार ने ग्रीको-रोमन शैली में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने किर्गिजस्तान के अजात सालिदिनोव को 5-0 से हराकर 87 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण अपने नाम किया।

हाल ही में किस देश ने राद-II नामक मिसाइल का परीक्षण किया?

उत्तर – पाकिस्तान 19 फरवरी, 2020 को पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर रेंज वाली राद II (Ra’ad II) मिसाइल का परीक्षण किया। 2017 में इस मिसाइल की रेंज 550 किलोमीटर थी, अब इस रेंज को बढ़ाकर 600 किलोमीटर कर दिया गया है। प्रथम राद-II मिसाइल का अनावरण पाकिस्तान द्वारा 2017 में किया गया था। राद-I मिसाइल

हाल ही में किसे पुनः अफ़ग़ानिस्तान का राष्ट्रपति चुना गया?

उत्तर – अशरफ गनी अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग ने हाल ही में अशरफ गनी को सितम्बर में हुए चुनावों का विजेता घोषित किया। उन्हें 50.64% वोट प्राप्त हुए। जबकि अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह को 39.52% वोट प्राप्त हुए। सितम्बर में हुए चुनावों में गड़बड़ी का आरोप भी लगा था।

किस टेक्नोलॉजी कंपनी ने ‘Women Entrepreneurship in India—Powering the economy with her’ रिपोर्ट जारी की?

उत्तर – गूगल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने हाल ही में बेन एंड कंपनी के साथ मिलकर ने ‘Women Entrepreneurship in India—Powering the economy with her’ रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक भारतीय महिला उद्यमी 150-170 मिलियन नौकरियों का सृजन कर सकती हैं। देश में महिलाओं के स्वामित्व वाले 16 मिलियन उद्यमों से