किस राज्य ने सामाजिक-शैक्षणिक स्थिति के आधार पर सामाजिक व आर्थिक पिछड़े वर्ग को चिन्हित करने के लिए बिल पारित किया?

उत्तर – ओडिशा ओडिशा की विधानसभा ने हाल ही में सामाजिक-शैक्षणिक स्थिति के आधार पर सामाजिक व आर्थिक पिछड़े वर्ग को चिन्हित करने के लिए बिल पारित किया। इसके तहत राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा, इस सर्वेक्षण के द्वारा राज्य में सामाजिक-शैक्षणिक आधार पर सामाजिक व आर्थिक पिछड़े वर्ग को चिन्हित

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा तीसरे इंडिया डेवलपमेंट सेंटर को किस शहर में लांच किया जाएगा?

उत्तर – नॉएडा माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में इंजीनियरिंग व नवोन्मेष हब – इंडिया डेवलपमेंट सेंटर को नॉएडा में लांच करने की घोषणा की है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट बंगलुरु और हैदराबाद में इंडिया डेवलपमेंट सेंटर शुरू कर चुकी है। इस केंद्र से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े हुए हजारों इंजीनियरों को अवसर प्राप्त

टोक्यो ओलिंपिक व पैरालिम्पिक 2020 की थीम क्या है?

उत्तर – United by Emotion टोक्यो ओलिंपिक व पैरालिम्पिक 2020 की थीम ‘United by Emotion’ रखी गयी है। ओलिंपिक का आधिकारिक वाक्य Citius, Altius, Fortius (Faster, Higher and Stronger) है। टोक्यो ओलिंपिक खेलों का शुभारम्भ 24 जुलाई को होगा।

फरवरी 2020 में कौन सी भारतीय कंपनी घरेलु मार्केट कैपिटलाइजेशन चार्ट में शीर्ष पर रही?

उत्तर – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड घरेलु मार्केट कैपिटलाइजेशन चार्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 9,42,422.58 करोड़ रुपये के साथ शीर्ष पर रही। रिलायंस के बाद TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान है। भारत की आठ शीर्ष कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.09 ट्रिलियन है।

‘पत्तन प्रगति’ किस राज्य का विकास कार्यक्रम है?

उत्तर – तेलंगाना तेलंगाना कैबिनेट ने हाल ही में क़स्बा विकास कार्यक्रम ‘पत्तन प्रगति’ के आयोजन का निर्णय लिया है, इसका आयोजन 24 फरवरी से 10 दिन तक किया जाएगा। इसका आयोजन राज्य के सभी कस्बों व शहरों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के सभी कस्बों को स्वच्छ रखना है।