‘लिविंग रूट ब्रिज’ किस राज्य से सम्बंधित हैं?

मेघालय मेघालय में पेड़ों की लताओं व शाखाओं को मिलकर ‘लिविंग रूट ब्रिज’ का उपयोग किया जाता है। यह पुल कई पीढ़ियों से लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध हुए हैं। इन पुल की लम्बाई 15 से 250 फीट के बीच है। इसका निर्माण कई सदियों पहले किया गया था। अब अनुसंधानकर्ता इन पुलों की संरंचना

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा बोगेनविले किस देश का प्रांत हैं?

पापुआ न्यू गिनी पापुआ न्यू गिनी के प्रांत बोगेनविले में हाल ही में जनमत संग्रह के लिए मतदान शुरू हो गया है। यह मतदान पापुआ न्यू गिनी से बोगेनविले प्रांत को स्वतंत्र करने के लिए किया जा रहा है।

2018 के लिए बिहारी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

मनीषा कुलश्रेष्ठ राजस्थान की लेखिका मनीष कुलश्रेष्ठ को 2018 के लिए बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया,उन्हें यह सम्मान उनके उपन्यास ‘स्वप्नपाश’ के लिए प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार का नाम प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी के नाम पर रखा गया है। यह पुरस्कार के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।

हाल ही में शौकत कैफ़ी का निधन हुआ, वे किस सिनेमा की अभिनेत्री थीं?

हिंदी 23 नवम्बर को अभिनेत्री शौकत आज़मी का निधन हुआ। उन्होंने बाज़ार, उमराव जान तथा सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों में कार्य किया था।

भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट कौन हैं?

शिवांगी लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट हैं, वे शीघ्र की नौसेना के ऑपरेशन में शामिल हो जायेंगी। वे ऑपरेशनल प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 2 दिसम्बर को नौसेना में शामिल हो जायेंगी। इसके साथ ही वे भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन जायेंगी। प्रशिक्षण के बाद उन्हें डोर्निएर एयरक्राफ्ट उड़ाने की