‘रोर ऑफ़ द सी’ अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के साथ किया जा रहा है?

क़तर भारत और क़तर के बीच जायर-अल-बाहर (रोर ऑफ़ द सी) नामक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस नौसैनिक अभ्यास का आयोजन 17 नवम्बर से 21 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच इंटरओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना है।

किस केन्द्रीय मंत्रालय ने भारतीय पोषण कृषि कोष लांच किया है?

महिला व बाल विकास मंत्रालय केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय पोषण कृषि कोष लांच किया है। यह देश के 128 कृषि-जलवायु क्षेत्रों की फसलों के लिए भंडार के रूप में कार्य करेगा, इसका उद्देश्य देश में पोषण के स्तर को बेहतर बनाना है।

IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

59 IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत 59वें स्थान पर है, भारत इस बार 6 अंक नीचे फिसला है। इसमें कुल 63 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है। इस रैंकिंग को हाल ही में स्विट्ज़रलैंड के IMD बिज़नेस स्कूल ने जारी किया।

किस राज्य सरकार ने विदेश सहयोग विभाग का निर्माण करने का निर्णय लिया है?

हरियाणा हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य निवेश, रोज़गार, शिक्षा, कौशल विकास के क्षेत्र में विदेशी सहयोग का प्रबंधन करना है।

राष्ट्रीय एग्रो-केमिकल कांग्रेस का आयोजन किस शहर में किया गया

नई दिल्ली नई दिल्ली में प्रथम राष्ट्रीय एग्रो-केमिकल कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय कांग्रेस में रासायनिक कीटनाशकों की भूमिका पर चर्चा की गयी।