किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना लांच की  है?

दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना लांच की है, इसका उद्देश्य सफाई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

किस मंत्रालय ने SAANS अभियान शुरू किया है?

स्वास्थ्य मंत्रालय केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में SAANS: ‘Social Awareness and Action to Neutralise Pneumonia Successfully’ अभियान लांच किया। इस अभियान का उद्देश्य देश में निमोनिया के कारण होने वाली बच्चों की मौतों में कमी लाना है। इस अभियान को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लांच किया।

किस राज्य सरकार ने वर्चुअल क्लासेज प्रोजेक्ट शुरू किया है?

उत्तराखंड उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के 500 सरकारी स्कूलों को वर्चुअल क्लासरूम से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट को लांच किया है।  इस प्रोजेक्ट से राज्य के 1.90 लाख छात्रों को लाभ होगा।

किस देश में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्रदान प्रथम टाइफाइड टीके का उपयोग शुरू किया गया?

पाकिस्तान पाकिस्तान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्रदान प्रथम टाइफाइड टीके का उपयोग शुरू कर दिया है। इसका उपयोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुरू किया गया है।

राज्य प्रशासन में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आन्ध्र प्रदेश सरकार ने किस आईआईएम को चुना है?

आईआईएम अहमदाबाद राज्य प्रशासन में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आन्ध्र प्रदेश सरकार ने आईआईएम अहमदाबाद को चुना है। आईआईएम अहमदाबाद राज्य प्रशासन के ढाँचे का अध्ययन करेगा तथा भ्रष्टाचार को कम करने के लिए उपाय सुझायेगा।