विश्व निमोनिया दिवस 2019 की थीम क्या है?

Healthy Lungs for all प्रतिवर्ष 12 नवम्बर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को वर्ष 2009 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। इस दिवस को पहली बार ‘ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड निमोनिया’ द्वारा 2009 में मनाया गया था। इस गटबंधन में CARE, सेव द चिल्ड्रेन, PATH, यूनिसेफ, WHO इत्यादि शामिल हैं।

भारतीय महिला अंडर-17 हॉकी टीम के कोच तोमस डेनेरबी किस देश से हैं?

स्वीडन स्वीडन के थॉमस डेनेरबी ने भारतीय महिला अंडर-17 हॉकी टीम के कोच का कार्य्भाल संभाला है। उनके पास लगभग 30 वर्ष का कोचिंग का अनुभव है।

जॉर्ज शाल्लर लाइफटाइम अवार्ड किस भारतीय को प्रदान किया गया?

के. उल्लास कारंथ वन्यजीव जैव शास्त्री डॉ. के. उल्लास कारंथ को संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए जॉर्ज शाल्लर लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘प्लियोसौर’ किस भू-विज्ञानिक युग से सम्बंधित है?

जुरासिक वैज्ञानिकों को पोलैंड के एक गाँव में ‘प्लियोसौर’ नामक जुरासिक समुद्री शिकारी जीव की दुर्लभ विशालकाय हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं। ‘प्लियोसौर’ की लम्बाई लगभग 30 फीट थी और यह 150 मिलियन वर्ष पूर्व जीवित था।

किस देश ने 53 अरब बेरल तेल भंडार की खोज की गयी है?

ईरान ईरान में 53 अरब बैरल तेल के भंडार की खोज की गयी है, यह खोज ईरान के खुजेस्तान प्रांत में की गयी है। हालांकि अभी तक तेल के उत्पादन के सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की घोषणा नही की गयी है, परन्तु इस तेल भंडार की खोज से ईरान की अर्थव्यवस्था को तेज़ी मिलने