शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 2019 की थीम क्या है?

Open science, leaving no one behind प्रतिवर्ष 10 नवम्बर को विश्व विज्ञान दिवस (शान्ति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में विज्ञान की भूमिका को रेखांकित करना है। इसके द्वारा जन सामान्य के जीवन में विज्ञान के प्रभाव को प्रदर्शित करना है।

टी-20 मैच में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ कौन हैं?

दीपक चाहर भारतीय गेंदबाज़ दीपक चाहर ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत और बांग्लादेश के बीच अंतिम टी-20 मैच में दीपक चाहर ने 3.2 ओवरों में 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किये। इसी मैच में दीपक चाहर ने शानदार हैट्रिक भी ली, वे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच

पैरालिम्पियन सुन्दर सिंह गुर्जर  किस श्रेणी में जेवलिन थ्रोअर हैं?

F46 सुन्दर सिंह गुर्जर ने F46 जेवलिन थ्रो इवेंट में अपने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप खिताब की रक्षा सफलतापूर्वक की, इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो पैरालिम्पिक गेम्स के लिए भी कोटा हासिल कर लिया है।

भारत में जन प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?

12 नवम्बर प्रतिवर्ष 12 नवम्बर को जन प्रसारण दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1947 में महात्मा गाँधी पहली बार आल इंडिया रेडियो के स्टूडियो में आये थे। उन्होंने स्टूडियो से विस्थापित लोगों को संबोधित किया था। इस दिवस को वर्ष 2000 में जन प्रसारण दिवस घोषित किया गया था।

विश्व के पहले CNG पोर्ट टर्मिनल का निर्माण किस शहर में किया जायेगा?

भावनगर विश्व के पहले CNG पोर्ट टर्मिनल का निर्माण गुजरात के भावनगर बंदरगाह में किया जायेगा। इस परियोजना के लिए गुजरात सरकार ने मंज़ूरी दे दी है। यह मंज़ूरी मुख्यमंत्री विजय रूपाणि की अध्यक्षता वाले गुजरात इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा दी गयी है।