देवधर ट्राफी 2019 का खिताब किस टीम ने जीता?

इंडिया बी इंडिया बी ने इंडिया को 51 रनों को हराकर देवधर ट्राफी को अपने नाम कर लिया है। इंडिया बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाये। इंडिया बी की ओर से केदार जाधव ने 86 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 54 रन बनाये।

किस IIT ने दिव्यांगजनों के लिए ‘Arise-A Standing Wheelchair’ लांच की है?

IIT मद्रास IIT मद्रास ने दिव्यांगजनों के लिए ‘Arise-A Standing Wheelchair’ लांच की है, इस व्हीलचेयर में दिव्यांगजनों को खड़े होने होने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता नही पड़ेगी।

भारतीय मूल के किस अनुसंधानकर्ता ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार का ‘अर्ली करियर रीसर्चर ऑफ़ द ईयर 2019’ अवार्ड जीता?

नीरज शर्मा भारतीय मूल के अनुसंधानकर्ता डॉ. नीरज शर्मा ने  ऑस्ट्रेलियाई सरकार का ‘अर्ली करियर रीसर्चर ऑफ़ द ईयर 2019’ अवार्ड जीता। उन्हें यह सम्मान अगली पीढ़ी की बैटरी प्रणाली विकसित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। डॉ. नीरज शर्मा सिडनी की यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू साउथ वेल्स में अनुसन्धान कार्य करते हैं।

27वें एझुथाचन पुरस्कारम 2019 के लिए किसे चुना गया है?

आनंद जाने-माने लेखक आनंद को 27वें एझुथाचन पुरस्कारम 2019 के लिए चुना गया है, उन्हें यह सम्मान मलयालम भाषा तथा साहित्य में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। एझुथाचन पुरस्कारम केरल सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है।

हाल ही में किस देश ने RCEP में शामिल न होने का निर्णय लिया है?

भारत भारत सरकार ने व्यापक क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी (RCEP) में शामिल न होने का निर्णय लिया है। इस आर्थिक साझेदारी में भारत को असमान व्यापारिक घाटा होने का आसार था। RCEP 10 आसियान देशों (ब्रूनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम) और इसके 6 FTA साझेदारों (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, चीन, जापान