UIDAI का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

पंकज कुमार 1987 बैच के आईएएस अफसर पंकज कुमार को भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। वर्तमान में पंकज कुमार केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं। उन्हें अस्थायी तौर पर सचिव के वेतन तथा रैंक पर UIDAI में स्थानांतरित किया गया

‘भारत की लक्ष्मी’ पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने किस खिलाड़ी को एम्बेसडर नामित किया है?

पी.वी. सिन्धु दीपिका पादुकोण और पी.वी. सिन्धु को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नई पहल ‘भारत की लक्ष्मी’ पहल के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी की पहल है, इसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं द्वारा किये गये सराहनीय कार्य को दिवाली के उत्सव पर देश के सामने लाना है। इस पहल

गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें राष्ट्र प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किसने किया?

वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें राष्ट्र प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किया। गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन 25-26 अक्टूबर, 2019 को अज़रबैजान के बाकू में किया जायेगा।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा भाषण चार द्वीप किस देश में स्थित है?

बांग्लादेश भाषण चार द्वीप दक्षिण पूर्वी बांग्लादेश के हतिया द्वीप से 30 किलोमीटर पूर्व में स्थित एक निर्जन द्वीप है। इस द्वीप का निर्माण लगभग दो दशक पूर्व मेघना नदी के मुहाने पर हुआ था। हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों ने इस द्वीप में बसने के लिए सहमती प्रकट की

भारतीय डाटा सुरक्षा परिषद् ने स्टार्टअप्स के लिए किस राष्ट्रीय रिपॉजिटरी को लांच किया?

टेक सागर भारतीय डाटा सुरक्षा परिषद् ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक के साथ स्टार्टअप्स के लिए ‘टेक सागर’ नामक राष्ट्रीय रिपॉजिटरी लांच की है। इसका उद्देश्य व्यापार तथा शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करना है। टेक सागर में इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, क्लाउड तथा वर्चुअलाइजेशन, रोबोटिक्स तथा ऑटोमेशन इत्यादि शामिल हैं।