भारत किस देश के साथ KAZIND-2019 अभ्यास में हिस्सा लेगा?

कजाखस्तानभारत और कजाखस्तान के बीच 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच KAZIND-2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। इस युद्ध अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए पहाड़ी क्षेत्र में अभ्यास करेंगी। यह इस अभ्यास का चौथा संस्करण होगा। इस 13 दिवसीय अभ्यास का आयोजन उत्तराखंड के पिथोरागढ़ में

किस राज्य सरकार ने ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के घर में संग्रहालय स्थापित करने का निर्णय लिया है?

पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल सरकार ने महान समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर घर में एक संग्रहालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है। यह घर उत्तरी कलकत्ता में स्थित है। गौरतलब है कि ईश्वर चन्द्र विद्यासागर ने हिन्दू विधवा पुनर्विवाह के लिए सराहनीय कार्य किया।

महाराष्ट्र चुनावों के लिए गुडविल एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?

माधुरी दीक्षितअभिनेत्री माधुरी दीक्षित को महराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान किया जायेगा। गुडविल एम्बेसडर के रूप में माधुरी दीक्षित मतदान को प्रोत्सहित करने के लिए कार्य करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2019 की थीम क्या है?

पर्यटन व नौकरियां प्रतिवर्ष 27 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को 1980 से मनाया जा रहा है। 27 सितम्बर, 1970 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के नियमों को अंगीकृत किया गया था। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘पर्यटन व नौकरियां – सबके लिए बेहतर भविष्य’ है।

सारा टेलर ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया, वे किस देश से हैं?

इंग्लैंडइंग्लैंड की विकेटकीपर सारा टेलर ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास से घोषणा की। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2006 में अपने करियर की शुरुआत की थी। सारा ने अपने करियर में 6,553 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाये। उन्होंने महिला क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक 232 डिसमिसल किये हैं।