पर्यटन में ओवरआल ग्रोथ के लिए किस राज्य ने सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता?

आंध्र प्रदेशउपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 27 सितम्बर, 2019 को 2017-18 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये। आंध्र प्रदेश ने पर्यटन के विस्तृत विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता।  आंध्र प्रदेश में पर्यटन में ओवरआल ग्रोथ के लिए पुरस्कार जीता। गोवा और मध्य प्रदेश को साहसिक पर्यटन श्रेणी में संयुक्त विजेता घोषित किया

हाल ही में चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

बिपिन रावतभारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी के चेयरमैन बन गये हैं। उन्हें वायुसेना के एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ के स्थान पर नियुक्त किया गया है। बी.एस धनोआ 30 सितम्बर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बी.एस. धनोआ को 31 मई, 2019 को चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी का चेयरमैन

किस देश ने स्पेस स्टेशन के लिए सबसे बड़े परिवहन स्पेसशिप को लांच किया है?

जापानजापान ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतिरक्ष स्टेशन के लिए ‘कोउनोतोरी 8’ नामक स्पेसक्राफ्ट लांच किया है, इसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के अन्तरिक्षयात्रियों के लिए 5.3 टन की आपूर्ति सामग्री भेजी गयी है।

किस भारतीय संगठन को महात्मा गाँधी की 30 अनएडिटेड रील प्राप्त हुई हैं?

NFAI नेशनल फिल्म आर्काइव्ज ऑफ़ इंडिया (NFAI) को महात्मा गाँधी की 30 अनएडिटेड रील प्राप्त हुई हैं। इन रील में लगभग 6 घंटे की फुटेज है। नेशनल फिल्म आर्काइव्ज ऑफ़ इंडिया (NFAI) की स्थापना 1964 में की गयी थी, इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?

26 सितम्बर26 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय द्वारा परमाणु हथियार निशस्त्रीकरण के प्रति वचनबद्धता को दर्शाना है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों व नेताओं को परमाणु हथियारों के उन्मूलन के लाभ से अवगत करवाना है।