गेट्स फाउंडेशन से चेंजमेकर अवार्ड जीतने वाली पायल जांगिड़ किस राज्य से हैं?

राजस्थानराजस्थान की 17 वर्षीय पायल जांगिड़ बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का गोलकीपर ग्लोबल गोल्स चेंजमेकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। उन्हें यह सम्मान बाल मजदूरी तथा बाल विवाह को समाप्त करने के लिए किये गये प्रयासों के लिए दिया गया है।

IAAF वेटेरन पिन से किस भारतीय खिलाड़ी का सम्मानित किया गया?

पी.टी. उषादोहा में IAAF कांग्रेस में भारत की ट्रैक एंड फील्ड लीजेंड पी.टी. उषा को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक महासंघ द्वारा IAAF वेटेरन पिन से सम्मानित किया गया। पी.टी. उषा ने 1982 नई दिल्ली एशियाई खेलों में 100 मीटर तथा 200 मीटर इवेंट में रजत पदक जीता था। 1983 की एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने 400 मीटर में

पोनुंग डोमिंग किस राज्य की पहली महिला लेफ्टिनेंट कर्नल हैं?

अरुणाचल प्रदेशपोनुंग डोमिंग अरुणाचल प्रदेश से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक प्राप्त करने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले IAF विंग कमांडर शालिज़ा धामी किसी फ्लाइंग यूनिट की फ्लाइट कमांडर नियुक्त की जाने वाली पहली महिला अफसर बनी थीं।

6वें इंडिया वाटर वीक में कौन सा देश पार्टनर देश है?

जापानराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में 6वें इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन किया, इसका आयोजन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। जापान और यूरोपीय संघ इस मेगा इवेंट के एसोसिएट पार्टनर हैं। इस इवेंट के द्वारा जल संग्रहण व संरक्षण तथा पारंपरिक जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन पर बल

केंद्र सरकार ने किस स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर राष्ट्रीय एकता के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की स्थापना की है?

सरदार वल्लभभाई पटेलकेंद्र सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर पर राष्ट्रीय एकता के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की स्थापना की है। यह पुरस्कार देश की एकता व अखंडता को बढ़ावा देने के लिए दिया जायेगा। इस पुरस्कार की घोषणा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार पटेल की जयंती) के अवसर पर की