हाल ही में भगत राम वत्स का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?

पत्रकारिताभगत राम वत्स पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार थे, उन्हें भारत के पहले लोकसभा चुनावों को कवर किया था। उनका निधन हाल ही में 18 सितम्बर, 2019 को हुआ। उन्होंने अपने करियर की शरुआत द स्टेट्समैन के साथ की थी। उन्होंने ‘फॉरेन इंट्रीग अगेंस्ट इंडिया’ नामक पुस्तक की रचना भी की थी।

एडम हार्पर ने 2019 सस्त्र रामानुजन पुरस्कार जीता, वे किस देश से हैं?

इंग्लैंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ वार्विक (इंग्लैंड) के गणितज्ञ एडम हार्पर को 2019 सस्त्र रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उन्हें यह सम्मान एनालिटिक्स तथा नंबर थ्योरी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के विजेता को 10,000 डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। यह पुरस्कार 32 वर्ष से कम आयु

अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन 2020 के लिए अध्यक्ष किसे चुना गया है?

फ्रांसिस डी’ब्रिटोवसई बेस्ड कैथोलिक पुजारी फ्रांसिस डी’ब्रिटो को अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन 2020 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। वे इस सम्मेलन के अध्यक्ष बनने वाले पहले इसाई हैं।

किस राज्य सरकार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान लांच किया?

मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश सरकार ने एक महीने तक चलने वाला ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 25 सितम्बर को लांच किया है, यह अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा। यह अभियान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध लांच किया गया है। इस अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा दिया जायेगा।

राहुल अवारे किस खेल के साथ जुड़े हुए हैं?

कुश्तीभारत के राहुल अवारे ने विश्वविद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। यह पदक उन्होंने 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में जीता। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन कजाखस्तान के नूरसुल्तान में किया जा रहा है। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 5 पदक जीते हैं, इसमें 1 रजत तथा 4 कांस्य पदक शामिल हैं।