C40 मेयर्स समिट का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

कोपेनहेगेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 2019 C407 वर्ल्ड मेयर्स समिट में डेनमार्क के कोपेनहेगेन में हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में वे प्रदूषण को कम करने के लिए उठाये जा रहे क़दमों के बारे में बताएँगे तथा ऑड-इवन योजना पर रौशनी डालेंगे। इस  इवेंट का आयोजन 9-12 अक्टूबर के दौरान किया जायेगा।

ऑस्कर 2019 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि कौन सी फिल्म होगी?

गली बॉय बॉलीवुड फिल्म ‘गली बॉय’ 92वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्ठी होगी। इस फिल्म को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी के लिए चुना गया है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर द्वारा किया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है। 92वें ऑस्कर पुरस्कार

दिल्ली सरकार ने हाल ही में किस बीमारी से लड़ने के लिए ‘चैंपियंस कैंपेन’ लांच किया है?

डेंगू दिल्ली सरकार ने डेंगू की रोकथाम के लिए ‘चैंपियंस कैंपेन’ लांच किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि अपने दोस्त को अपने घर में मच्छर के लार्वा इत्यादि का निरीक्षण करने के लिए प्रेरित करें। इस अभियान के तहत व्यक्ति को कम से कम अपने 10 दोस्तों

किस देश ने एशियाई पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता?

ईरान ईरान ने 2019 एशियाई पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, फाइनल में ईरान ने ऑस्ट्रेलिया को सीधे सेटों में पराजित किया।

‘गर्ल पॉवर : इंडियन वीमेन हु ब्रोक द रूल्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

नेहा जे. हीरानंदानी ‘गर्ल पॉवर : इंडियन वीमेन हु ब्रोक द रूल्स’ पुस्तक को नेहा जे. हीरानंदानी द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में 50 महिलाओं के संघर्ष तथा उपलब्धियों का वर्णन किया गया है। इस पुस्तक में ओलिंपिक मेडलिस्ट पी.वी. सिन्धु से लेकर चौटा राजवंश की रानी अब्बक्का का वर्णन है जिन्होंने पुर्तगालियों को