किस राज्य सरकार ने कक्षा 3 से 8 तक सस्कृत भाषा को अनिवार्य बनाया है?

उत्तराखंड उत्तराखंड सरकार ने कक्षा 3 से 8 तक सस्कृत भाषा को अनिवार्य बनाया है। अनुमान के अनुसार राज्य की 89% जनसँख्या चार प्रमुख भाषाएँ उपयोग करती है, इसमें हिदी (45%), गढ़वाली (23.03%), कुमाउनी (19.94%) तथा जौनसारी (1.35%) शामिल है।

किस टेक कंपनी ने ‘डिजिटल पेमेंट अभियान’ के लिए केंद्र सरकार के साथ हाथ मिलाया है?

गूगल नैसकॉम की भारतीय डाटा सुरक्षा परिषद्, केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा गूगल इंडिया मिलकर ‘डिजिटल पेमेंट्स अभियान’ के लिए कार्य करेंगे। इसे केन्द्रीय दूरसंचार व इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गूगल द्वारा आयोजित इवेंट ‘गूगल फॉर इंडिया’ में लांच किया था।

देओचा पचामी दीवानगंज-हरिनसिंघा कोयला ब्लॉक  किस राज्य में है?

पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल उर्जा विकास कारपोरेशन के साथ देओचा पचामी दीवानगंज-हरिनसिंघा कोयला ब्लॉक के आबंटन समझौते में शामिल हुई है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कोयला ब्लॉक है। इस प्रोजेक्ट से राज्य में रोज़गार सृजन में वृद्धि होगी।

राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना किस शहर में की जायेगी?

ग्रेटर नॉएडा केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा में विश्व स्तरीय राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। इस मल्टी-डिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय में पुलिस से सम्बंधित विभिन्न विधाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।  राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना एनसीआर क्षेत्र में 100 एकड़ में की जायेगी, यह विश्वविद्यालय ग्रेटर नॉएडा के

भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

राकेश कुमार सिंह भदौरिया एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे 30 सितम्बर से अपना कार्यभार संभालेंगे। वे एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ की जगह लेंगे, बी.एस. धनोआ 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।