हाल ही में वेन्डेल रोड्रिक्स का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

उत्तर – फैशन डिजाइनिंग हाल ही में फैशन डिज़ाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का निधन गोवा में हुआ। उन्हें ‘गुरु ऑफ़ मिनिमलिस्म’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने खादी को प्रोत्साहित करने के लिए भी कार्य किया। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – अतुल कुमार गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट अतुल कुमार गुप्ता को हाल ही में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे 2019-20 के दौरान भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान के उपाध्यक्ष रहे। उन्हें प्रफुल्ल छाजेड के स्थान पर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निरंजन जम्बुसरिया को 2020-21 के लिए

हाल ही में नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने सभी एअरपोर्ट व एयरक्राफ्ट्स में किस उत्पाद पर प्रतिबन्ध लगाया है?

उत्तर – ई-सिगरेट भारतीय में विमानन सुरक्षा रेगुलेटर नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने एअरपोर्ट व एयरक्राफ्ट्स में ई-सिगरेट तथा इससे सम्बंधित उत्पादों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने सभी हवाईअड्डों में ई-सिगरेट के वितरण, विक्रय तथा भण्डारण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। पिछले वर्ष केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने

प्रत्यक्ष कर ‘विवाद से विश्वास’ योजना में अब किस ट्रिब्यूनल में लंबित मामलों को भी कवर किया जाएगा?

उत्तर – DRT (debt recovery tribunals) कैबिनेट ने ‘प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास’ बिल में बदलाव को मंज़ूरी दे दी है। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट में प्रत्यक्ष कर से सम्बंधित विवादों के समाधान के लिए ‘विवाद से विश्वास’ योजना की घोषणा की थी। वित्त मंत्री ने हाल ही में संसद

केंद्रीय कैबिनेट ने तीन सरकारी बीमा कंपनियों में कितनी राशि निवेश करने के लिए मंज़ूरी दी है?

उत्तर – 2500 करोड़ रूपए केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में तीन सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों में 2,500 करोड़ रुपये के पूँजी निवेश को मंज़ूरी दी है। यह पूँजी निवेश तीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों : यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी में किया जायेगा। इस वर्ष इन तीन कंपनियों का