केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री ने हाल ही में किस शहर में दिव्यांगजनों के लिए कम्पोजिट रीजनल सेंटर का उद्घाटन किया?

उत्तर – पोर्ट ब्लेयर केन्द्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय ने हाल ही में पोर्ट ब्लेयर में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास व कौशल विकास के लिए कम्पोजिट रीजनल सेंटर (CRC) लांच किया। भारत में कम्पोजिट रीजनल सेंटर कोझीकोड, भोपाल, लखनऊ, पटना, गुवाहाटी, श्रीनगर, अहमदाबाद, मंडी और सुराघी (छत्तीसगढ़) में स्थित हैं।

सीनियर नेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

उत्तर – पंकज अडवाणी 23 बार के विश्व चैंपियन पंकज अडवाणी ने सीनियर नेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप को अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पुणे में किया गया। फाइनल में पंकज ने सौरव कोठारी को 5-3 से पराजित किया। पंकज अडवाणी ने सीनियर नेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप को 10वीं बार जीता है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने किस हिंदी शब्द को ‘ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ़ 2019’ चुना है?

उत्तर – संविधान ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने ‘संविधान’ शब्द को ‘ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ़ 2019’ चुना है। संविधान उन नियमों का समूह है जिसके तहत किसी देश का संचालन किया जाता है। ‘ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर’ उस शब्द को चुना जाता है जो काफी अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। इस शब्द

अमेरिका में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – तरनजीत सिंह संधू तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त हैं, वे शीघ्र ही अमेरिका में भारतीय राजदूत का कार्यभार संभालेंगे। वे अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। तरनजीत सिंह संधू 1988 बैच

हाल ही में किस संगठन ने भुवन पंचायत पोर्टल लांच किया?

उत्तर – इसरो 29 जनवरी, 2020 को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने भुवन पंचायत 3.0 को लांच किया। इस प्रोजेक्ट के तहत इसरो ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेगा। यह पोर्टल इसरो की उपग्रह टेक्नोलॉजी के आधार पर कार्य कर रहा है। यह प्रोजेक्ट दो वर्ष तक चलेगा। इस प्रोजेक्ट की